बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित आवास में आग लगी है। बकौल रिपोर्ट्स, आग बुधवार सुबह करीब 8:05 बजे लगी जिसकी जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, आग एक कमरे में रखे बेड में लगी थी और घटना में कोई हताहत नहीं है।