बाज़ार की उठापटक में ₹10 लाख लगाने की तैयारी? एक्सपर्ट्स ने बताया कहां और कैसे करें निवेश
शेयर बाज़ार में उतार-चढ़ाव के बीच अगर आप ₹10 लाख निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं तो एक्सपर्ट्स पैसे को एक ही जगह लगाने के बजाय इक्विटी, डेट और सोने में बांटने की सलाह देते हैं। बकौल एक्सपर्ट, कम जोखिम वाले निवेशक डेट, सामान्य जोखिम वाले इक्विटी-डेट-गोल्ड और ज़्यादा जोखिम वाले निवेशक इक्विटी पर अधिक ध्यान दे सकते हैं।