inshorts

चीन के चिड़ियाघर ने मोटापे के शिकार 19 साल के तेंदुए का डाइट प्लान किया बंद; क्या है वजह?

चीन के पांझिहुआ चिड़ियाघर ने मोटापे से जूझ रहे 19 साल के तेंदुए 'पैन बाओ बाओ' का डाइट प्लान बंद कर दिया है। कर्मचारियों ने उसका वज़न घटाने की काफी कोशिश की लेकिन उम्र-सेहत को देखते हुए विशेषज्ञों ने डाइटिंग रोकने की सलाह दी। हालिया जांच में उसकी सेहत ठीक मिली। अब उसे रोज़ आधा किलो गाय का मांस और मुर्गा दिया जाता है।