यूपी में चिकन-मटन की जगह चूहे खाकर पेट भरेंगे उल्लू के बच्चे, देहरादून से मंगाई गई खास खुराक
बिजनौर (यूपी) में रेस्क्यू किए गए ब्रान प्रजाति के उल्लू के 6 बच्चों को अब चिकन-मटन की जगह चूहे खिलाए जाएंगे। वन विभाग ने देहरादून से 50 चूहे मंगाए हैं जिनकी कीमत ₹150 प्रति चूहा है। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि शुरुआत में उल्लू के बच्चों को रोज़ाना दो चूहे दिए जाएंगे। बड़े होने पर इन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा।