बृजभूषण शरण सिंह का वर्दी में पैर छूने वाले यूपी के थानाध्यक्ष का किया गया तबादला
रायबरेली (यूपी) में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का वर्दी में पैर छूने वाले थानाध्यक्ष अनिल सिंह का तबादला कर दिया गया है। इसका वीडियो सामने आने पर पुलिस विभाग ने उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। बकौल रिपोर्ट्स, अनिल ने जांच के दौरान बताया कि उन्होंने पैर नहीं छुआ था बल्कि पेन उठाने के लिए झुके थे।