बृजभूषण सिंह को जन्मदिन पर मिला लंदन से लाया गया ₹2.5 करोड़ का रेस वाला घोड़ा
पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह को उनके 69वें जन्मदिन पर लंदन से लाया गया ₹2.5 करोड़ का घोड़ा 'अश्व जोहानिसबर्ग' गिफ्ट में मिला है। रेवाड़ी (हरियाणा) निवासी रविंद्र पाल सिंह चौहान और उनकी पत्नी संगीता सिंह चौहान ने यह तोहफा दिया है। थरोब्रेड नस्ल का यह घोड़ा 38 अंतरराष्ट्रीय रेस प्रतियोगिताओं में से 7 प्रतियोगिताएं जीत चुका है।