inshorts

बृजभूषण सिंह मंच पर बैठे-बैठे फूट-फूटकर रोने लगे, कथावाचक बोलें- मैं तो दबंग समझता था

गोंडा (यूपी) में आयोजित हनुमंत कथा सुनने पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंच पर भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। उनका आंसू पोंछते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान कथावाचक विजय कौशल महाराज ने कहा, "मैं उन्हें दबंग और रौबदार समझता था लेकिन वह बेहद विनम्र, शीलवान और मधुर भाषण देने वाले हैं।"