बाजरे के आटे पर रिसर्च से मिली 'टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया 2026' में जगह, कौन हैं विद्या?
महाराष्ट्र की फूड टेक्नोलॉजिस्ट और IIT खड़गपुर की पूर्व-छात्रा विद्या परशुरामकर को 'टाइम-100 नेक्स्ट इंडिया 2026' की लिस्ट में शामिल किया गया है। उन्होंने बिना केमिकल बाजरे के आटे की शेल्फ लाइफ 10-दिन से बढ़ाकर 6-महीने करने की तकनीक विकसित की है। 2025 में उन्हें पोषण सुरक्षा और ग्रामीण आजीविका क्षेत्र में योगदान के लिए रोहिणी नैय्यर पुरस्कार भी मिला।