महाकुंभ में '45 दिन में ₹30 करोड़ की कमाई' करने वाले नाविक परिवार को लेकर रिपोर्ट्स में नए खुलासे हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, परिवार के सदस्य हिस्ट्रीशीटर पिंटू महरा की मां शुकलावती देवी विद्युत निगम की बड़ी ठेकेदार और करोड़ों की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिंटू नाव रैकेट चलाता है और नाव चलाने वालों से रंगदारी वसूलता है।