बिजली कंपनी की गलती के कारण 18 साल से पड़ोसी का बिल चुकाता रहा अमेरिकी शख्स

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक शख्स बिजली कंपनी की गलती के कारण 18 साल तक अपना समझकर पड़ोसी का बिल चुकाता रहा। बिजली खपत को ट्रैक करने के लिए एक डिवाइस खरीदने के बाद शख्स को इसका पता चला। इस पूरे मामले में बिजली कंपनी ने अपनी गलती मानते हुए शख्स से माफी मांग ली है।