बारिश/बिजली कड़कते समय स्मार्ट टीवी और वाई-फाई राउटर को सिर्फ स्विच से बंद करना काफी नहीं है। पावर सर्ज का हाई वोल्टेज बंद स्विच को पार कर या बाहर से इंटरनेट व एंटिना केबल से नाज़ुक मदरबोर्ड को जला सकता है। बड़े नुकसान से बचने के लिए रबर की चप्पल पहनकर प्लग और सभी केबल सॉकेट से बाहर निकाल दें।