बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने बिजली चोरी के दोषी मुस्लिम शख्स को सशर्त हज यात्रा करने की इजाज़त दी है। कोर्ट ने दोषी के आवेदन को मंज़ूर करते हुए कहा कि उसकी अपील 2016 से लंबित है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता का तर्क माना कि यह उसके धर्म में ज़रूरी है और उसे अप्रैल-सितंबर 2025 तक यात्रा की इजाज़त दी।