बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर यूपी के शख्स ने छोड़ा कुत्ता, सिपाही को बुरी तरह काटा
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को बिजली चोरी की शिकायत पर जांच के लिए पहुंची विजिलेंस टीम पर एक शख्स ने जर्मन शेफर्ड कुत्ता छोड़ दिया। विजिलेंस प्रभारी मनु कुमारी के अनुसार, कुत्ते के हमले में कॉन्स्टेबल अमर सिंह घायल हो गए और उनका मोबाइल भी टूट गया और विजिलेंस टीम किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भागी।