बिजली बचाने के लिए 1 साल तक बिना प्रेस किए कपड़े पहनूंगा: MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली बचाने के लिए 1 साल तक बिना प्रेस किए कपड़े पहनने के एलान किया है। उन्होंने कहा कि एक ड्रेस प्रेस करने पर करीब आधा यूनिट बिजली खत्म होती है। वहीं, तोमर ने कहा कि वह अपनी बेटी की शादी के दिन भी बिना प्रेस किए ही कपड़े पहनेंगे।