मशहूर कवि कुमार विश्वास ने बेटी अग्रता की शादी का एक स्लो मोशन वीडियो शेयर किया है जिसमें शादी की रस्मों के दौरान वह अपने आंसू पोछते दिख रहे हैं। कुमार ने वीडियो के ऑडियो में कहा, "सूरज और चांद को संग-संग देख लिया तेरे हंसने में, मैंने इंद्रधनुष का हर रंग देख लिया तेरे हंसने में।"