बेटी के 21 साल पूरे होते ही मिल सकते हैं ₹72 लाख, जानें SSY में कितना करना होगा निवेश
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में बेटी के 1 साल की उम्र से हर महीने ₹12,500 (सालाना ₹1.5 लाख) निवेश करने पर 15 साल में कुल ₹22.5 लाख जमा होंगे। मौजूदा 8.2% ब्याज दर के हिसाब से 21 साल की मैच्योरिटी पर करीब ₹71.82 लाख का फंड मिल सकता है। गौरतलब है, इस योजना में निवेश पर टैक्स छूट मिलती है।