बेटी के कारण यूपी में हफ्तेभर पहले पति-पत्नी में हुई थी सुलह, तीनों की सड़क हादसे में हुई मौत

बिजनौर (यूपी) में गुरुवार को एक 6-वर्षीय बच्ची और उसके माता-पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, वे बीमार बेटी की दवा लेने जा रहे थे और उनकी बाइक में वैन ने टक्कर मार दी। बकौल पुलिस, उनमें विवाद चल रहा था और बेटी के बीमार होने पर हफ्तेभर पहले ही दोनों में सुलह हुई थी।