सोशल मीडिया पर पिता द्वारा बेटी की चॉकलेट लाने की ख्वाहिश पूरी किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल, बेटी ने छोटी चॉकलेट मंगाई थी लेकिन पिता दुकान से सबसे बड़ी चॉकलेट लेकर आ गए। पिता ने बेटी के सवाल 'इतनी बड़ी चॉकलेट क्यों लाए' पर कहा, "बेटी को महीने में एक ढंग की चॉकलेट भी ना दूं।"