बेटे की छठी पर हर्ष फायरिंग में मां की मौत, परिवार ने फ्रीज़र में छिपाई लाश; पड़ोसी ने खोली पोल
ग्वालियर (एमपी) में छठी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से नवजात की मां की मौत हो गई है। परिजन ने मामले को दबाने के लिए शव को फ्रीज़र में छिपाकर रात में ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली। मोहल्ले के एक व्यक्ति को अचानक घर में फ्रीज़र मंगवाने पर शक हुआ जिससे मामले का खुलासा हुआ।