बेटी के टिकटॉक इस्तेमाल करने से नाराज़ था पिता, यूएस से पाकिस्तान लाकर की हत्या

अमेरिका में 25 वर्षों तक रहने के बाद वापस पाकिस्तान लौटे शख्स ने अपनी 15 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अपनी बेटी के टिकटॉक पर वीडियो बनाकर उसे शेयर करने से नाराज़ था। आरोपी पिता ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है और पुलिस ने लड़की के चाचा को भी गिरफ्तार किया है।