inshorts

बेटे के निधन के बाद बिलियनेयर अनिल अग्रवाल ने दोहराया 75% संपत्ति दान करने का संकल्प

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन व बिलियनेयर अनिल अग्रवाल ने 49-वर्षीय बेटे अग्निवेश के निधन के बाद अपनी 75% संपत्ति दान करने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने कहा, "मैंने अग्निवेश से वादा किया था...अपनी कमाई का 75% समाज को वापस करूंगा...आज उस वादे को दोहराता हूं...सादा जीवन जीने का संकल्प लेता हूं।" बकौल रिपोर्ट्स, अग्रवाल की नेटवर्थ करीब ₹35,000 करोड़ है।