बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में एक महिला ने अपनी बेटी को पीटे जाने से परेशान होकर दामाद की हत्या कथित तौर पर उसी के साढ़ू को सुपारी देकर करा दी है। बकौल रिपोर्ट्स, उसने इसके लिए ₹1 लाख की डील की थी। पुलिस ने इस साज़िश में शामिल महिला और उसकी बेटी समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।