एटा (यूपी) में बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर लड़की के पिता ने लोगों संग मिलकर कथित तौर पर ईंट-खुरपी से दोनों की हत्या कर दी। प्रेमी लड़की से मिलने उसके घर गया था जहां उन्हें घर की छत पर देखा गया। 'दैनिक भास्कर' के अनुसार, दोनों प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में शादी कर चुके थे।