सिवनी (एमपी) में एक मां ने लिवर दानकर 10-वर्षीय बेटे की जान बचाई है। बच्चे का लीवर 80% खराब हो चुका था। दरअसल, महिला की बेटी भी थी जिसकी मौत के बाद पता चला कि उसका लिवर खराब था। बकौल परिजन, बच्चे को पेट दर्द होता था और बेटी की मौत से सबक लेते हुए उन्होंने ट्रांसप्लांट का फैसला किया।