कुशीनगर (यूपी) में इरफान नामक मुस्लिम शख्स ने नवरात्र पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कराई है। इरफान के अनुसार, उनकी पत्नी ने संतान प्राप्ति के लिए मां दुर्गा से मन्नत मांगी थी व बेटा होने पर उन्होंने लोगों के सहयोग से प्रतिमा स्थापित करने का फैसला किया। लोग इसे सांप्रदायिक सौहार्द व गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बता रहे हैं।