बेटे को मिली पापा की 10 साल पुरानी डायरी, हर पन्ने पर लिखी थी भावुक कहानी; भर आएंगी आंखें
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक अपने पापा की 10-साल पुरानी डायरी दिखा रहा है। डायरी में शख्स के पिता ने कई जगह छोटी-छोटी खुशियों के लिए आभार जताया है। उन्होंने लिखा कि घर में फ्रिज होना किसी सौभाग्य से कम नहीं है क्योंकि इससे पूरा परिवार गर्मियों में ठंडा पानी पी सकता है।