बेटी का रेप कर गर्भवती करने वाले पिता को कोर्ट ने दी सज़ा

अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) में सत्र न्यायालय ने एक शख्स को अपनी 15 वर्षीय बेटी का बलात्कार और गर्भवती करने के लिए आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। जज ने कहा, "गहरे सदमे की स्थिति में बलात्कार पीड़िता ने अपने दोषी पिता से पूछा- क्या कोई पिता अपनी बेटी के साथ ऐसा करता है?" बकौल जज, वह इस अपराध से स्तब्ध हैं।

Load More