बेटे के लिए इच्छामृत्यु मांग रहे थे माता-पिता, आखिरी दिन पूर्व CJI चंद्रचूड़ दे गए राहत

सीजेआई के तौर पर कार्यकाल के आखिरी दिन जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने 30-वर्षीय शख्स हरीश राणा के लिए पैसिव इच्छामृत्यु की मांग कर रहे मां-बाप को बड़ी राहत दी। हरीश 13 साल से वेजेटेटिव स्टेट में है और मां-बाप इलाज का खर्च नहीं उठा पा रहे। जस्टिस चंद्रचूड़ ने यूपी सरकार को मुफ्त में उसका इलाज कराने का आदेश दिया।