बिहार में बेटे को डसने वाले सांप को पिता ने दबोचा, बेटे व जिंदा सांप को लेकर पहुंचे अस्पताल
सुपौल (बिहार) में 13-वर्षीय बेटे को सांप ने डसा तो पिता ने जिंदा सांप को डिब्बे में बंद किया और बेटे व सांप के साथ अस्पताल पहुंच गए। शख्स ने बताया कि सांप की पहचान से डॉक्टरों को इलाज में मदद मिल सकती है। डॉक्टर के मुताबिक, सांप विषैला था और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम बच्चे की निगरानी कर रही है।