बीटिंग रिट्रीट समारोह में सेना के बैंड ने बजाया 'शिव तांडव स्तोत्र', सामने आया वीडियो
दिल्ली के विजय चौक पर बुधवार शाम आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह के साथ ही 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का आधिकारिक समापन हो गया। इस दौरान सेना के बैंड ने ड्रम पर 'शिव तांडव स्तोत्र' बजाया जिसका वीडियो सामने आया है। सेना के बैंड ने 'ऐ वतन तेरे लिए' और 'ताकत वतन की' जैसे देशभक्ति गीतों की धुन भी बजाई।