बेटिंग साइटों पर रिडायरेक्ट कर रही हैं कई सरकारी वेबसाइटः HC में दायर जनहित याचिका

बॉम्बे हाईकोर्ट में मुंबई यूनिवर्सिटी में विज़िटिंग लॉ प्रोफेसर ने एक जनहित याचिका दायर की है जिसमें कहा गया है कि राज्य सरकार की कई वेबसाइटें यूज़र्स को बेटिंग वेबसाइटों पर रिडायरेक्ट करती हैं। याचिका में 20 वेबसाइटों का ज़िक्र किया गया है और कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार की वेबसाइटों पर ऐसे हमले 2007 से जारी हैं।