बेटे ने पैतृक संपत्ति में हिस्सा पाने के लिए अपने ही पिता पर किया केस, SC ने दावा किया खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने एक शख्स का अपने दादा की पैतृक संपत्ति पर दावा खारिज किया। दादा के निधन के बाद उसके पिता ने संपत्ति बेच दी थी। शख्स ने जन्म से संपत्ति पर अधिकार होने की दलील दी। बकौल कोर्ट, हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत पोता 'क्लास-1' कानूनी वारिस नहीं है इसलिए दादा की संपत्ति पर उसका दावा नहीं बनता।