बेटे ने माता-पिता को पहली बार कराई फ्लाइट की यात्रा, लोग बोले- यही है असली कामयाबी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक मध्यम वर्गीय परिवार के बेटे ने अपने माता-पिता की पहली हवाई यात्रा का सपना पूरा किया। युवक ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा, "हर लड़के का यह सपना होता है और आखिरकार मेरा सपना सच हो गया।" बेटे की खुशी देख कई यूज़र्स ने कहा कि यही असली कामयाबी है।