सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक शख्स अपने माता-पिता को अपनी सैलेरी देता दिख रहा है। बेटे की मेहनत की कमाई देखकर माता-पिता खुशी से फूले नहीं समाते और ज़ोर-ज़ोर से चीयर करते हुए खुशी ज़ाहिर करते हैं। वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट कर 'इससे बढ़कर कुछ नहीं' लिखा जबकि एक अन्य ने कहा, "क्यूट मोमेंट।"