कोरिया (छत्तीसगढ़) में एक महिला ने ₹1.5 लाख की सुपारी देकर अपने पति की हत्या कराई जिसके बाद महिला और उसकी 21-वर्षीय बेटी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला के मुताबिक, पति शराब पीकर मारपीट और बेटी से गंदी हरकतें करता था। घर में छिपे कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने शख्स के सोने पर उसे धारदार हथियार मारा था।