गुजरात पुलिस ने यूपी के आगरा में 47-वर्षीय महिला की तलाश की है जो अपने तीन बच्चों को छोड़कर बेटे से भी छोटे 22 साल के लड़के के साथ भाग गई थी। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के ज़रिए हुई थी। पुलिस के साथ महिला के तीनों बच्चे भी आए थे लेकिन उसने बच्चों को पहचानने से इनकार कर दिया।