मुंबई में एक मुस्लिम व्यक्ति ने पत्नी को फोन पर तीन तलाक देकर दूसरी शादी कर ली है। महिला ने बताया कि उसके पति को दो बेटियां होने से नाराज़गी थी। बकौल महिला, पहली बेटी होने के बाद दोनों में विवाद हुआ था और 2023 में दूसरी बेटी हुई तो उसने फोन पर तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर लिया।