दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में भारी गिरावट दर्ज की गई है जिससे यह जुलाई के बाद पहली बार $60,000 से नीचे फिसल गया है। ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी की आशंकाओं और निवेशकों की बिकवाली के चलते क्रिप्टो बाज़ार पर दबाव बढ़ा है। गिरावट के साथ बिटकॉइन अपने रिकॉर्ड उच्चतम स्तर से करीब 56% नीचे आ चुका है।