बैठने का कोई सही तरीका नहीं होता, डॉक्टर ने बताया लंबे समय तक बैठने से क्या होते हैं नुकसान
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर मनन वोरा ने बताया कि बैठने का कोई भी सही तरीका नहीं होता है। बकौल डॉक्टर, लंबे समय तक सीधा बैठने से मांसपेशियों पर तनाव बढ़ता है जबकि झुककर बैठने से रीढ़ की डिस्क पर दबाव बढ़ता है। डॉक्टर के मुताबिक, शरीर और पीठ को स्वस्थ हालत में रखने के लिए लगातार मूवमेंट करते रहना चाहिए।