बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज के पिता का हुआ निधन, आज ही उन्हें मिलना था खेल रत्न
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के पिता काशी विश्वनाथम का 65 साल की उम्र में गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सात्विकसाईराज को इस हफ्ते मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिलना था और उनके पिता समारोह में शामिल होने वाले थे लेकिन रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।