बैडरूम में ही बन रही थी मिलावटी क्रीम, रेड का वीडियो आया सामने; 500 किलो कराई गई नष्ट
हापुड़ (यूपी) में मिलावटखोर बेडरूम में ही नकली क्रीम बनाने का धंधा चला रहे थे। सूचना पर पहुंची फूड सेफ्टी विभाग की टीम को एक कमरे में वनस्पति, रिफाइंड ऑयल, स्किम्ड मिल्क पाउडर और दही से क्रीम बनती मिली। टीम ने तीन नमूने जांच के लिए भेजे और करीब 500 किलो क्रीम नष्ट करा दी जिसकी कीमत ₹1.10 लाख थी।