inshorts

क्या है बूढ़ी दिवाली का रहस्य, क्यों एक महीने बाद उत्तराखंड में जलती हैं मशालें?

दिवाली के करीब एक महीने बाद उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के इलाकों में बूढ़ी दिवाली मनाई जाती है। मान्यता है कि भगवान राम के अयोध्या लौटने की खबर पहाड़ों तक देर से पहुंची थी। अन्य लोककथा इसे योद्धा माधो सिंह भंडारी की तिब्बत से वापसी से जोड़ती है। इस दिन लोग मशालें जलाकर लोकगीत गाते और पारंपरिक नृत्य करते हैं।