बाढ़ का जायज़ा लेते हुए स्वीडन के क्रूज़ की बातें करते दिखे पंजाब के मंत्री, हुई आलोचना
तरनतारन (पंजाब) में बाढ़ग्रस्त इलाके का जायज़ा लेते हुए स्वीडन के क्रूज़ व गोवा ट्रिप की बातें करते प्रदेश के 3 मंत्रियों का वीडियो सामने आया है। वीडियो में मंत्री बरिंदर कुमार गोयल, लालजीत भुल्लर और हरभजन सिंह बोट पर सवार दिखे। इसकी आलोचना कर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, "मंत्री 'सुनहरी यादें'...ताज़ा कर रहे हैं।"