बाढ़ के बीच कमर तक भरे पानी में वॉलीबॉल खेलते दिखे लड़के, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कई लड़के बारिश के बाद बाढ़ के बीच वॉलीबॉल खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में मैदान में युवकों के कमर तक पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो दक्षिण भारत का बताया जा रहा है जिसपर एक यूज़र ने लिखा, "आपदा में अवसर।"