बाढ़-बारिश से बड़ा नुकसान हुआ, हर पीड़ित का दर्द हम सबका दर्द है: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 125वें एपिसोड में देशभर में बारिश और बाढ़ के कारण बिगड़े हालात पर बात की। उन्होंने कहा, "बाढ़-बारिश से बड़ा नुकसान हुआ, हर पीड़ित का दर्द हम सबका दर्द है। मॉनसून में प्राकृतिक आपदाएं देश की कसौटी कर रही हैं। पिछले कुछ हफ्तों में हमने बाढ़-भूस्खलन का बड़ा कहर देखा।"