बाढ़ में भीग गईं किताबें, सड़क किनारे धूप में किताबें सुखाती आई नज़र; वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर असम के एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्ची ने बाढ़ में अपनी किताबें भीग जाने के बाद भी हार नहीं मानी। वीडियो में स्कूली छात्रा सड़क किनारे धूप में अपनी कॉपियां और किताबें सुखाती हुई नज़र आ रही है। यह वीडियो X पर @Amitjanhit नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।