बीते 10 वित्त वर्षों में कितने लाख करोड़ का रहा बजट?
लोकसभा सचिवालय ने बीते 10 वित्त वर्षों के बजटों का आंकड़ा जारी किया है। सचिवालय के मुताबिक, वित्त वर्ष 2014-15 में बजट ₹17,94,892 करोड़, 2015-16 में ₹17,77,477 करोड़, 2016-17 में ₹19,78,060 करोड़, 2017-18 में ₹21,46,735 करोड़, 2018-19 में ₹24,42,213 करोड़, 2019-20 में ₹27,86,349 करोड़, 2023-24 में ₹45,03,097 करोड़ और 2024-25 में ₹47,65,768 करोड़ रहा। इनमें अंतरिम बजट भी शामिल हैं।