केंद्र सरकार ने संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में बताया कि पिछले 3 वर्षों में 1,524 अवैध जुआ, ऑनलाइन सट्टेबाज़ी व गेमिंग वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स को प्रतिबंधित किया गया है। केंद्र सरकार ने बताया कि यह प्रतिबंध नीतियों के तहत उपयोगकर्ताओं के लिए खुला, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह इंटरनेट सुनिश्चित करने के लिए लगाया है।