बीते सप्ताह टॉप 10 में से 5 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹93,357 करोड़ घटा
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 में से 5 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण कुल ₹93,357 करोड़ घटा है जिसमें सबसे अधिक नुकसान इन्फोसिस व टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ को हुआ है। इस दौरान इन्फोसिस का बाज़ार पूंजीकरण ₹44,226.62 करोड़ घटकर ₹6,55,820 करोड़ रहा। वहीं, टीसीएस का ₹35,800.98 करोड़ घटकर ₹12,70,798.97 करोड़ और हिंदुस्तान यूनिलीवर का ₹6,567.11 करोड़ घटकर ₹5,11,235.81 करोड़ रहा।