बात कड़वी है लेकिन फ्रूट जूस आपकी सेहत के लिए हानिकारक हैं: कारण बताते हुए डॉक्टर

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वत्स्य ने कहा है, "बात कड़वी लगेगी लेकिन फ्रूट जूस आपकी सेहत के लिए हानिकारक हैं।" उन्होंने कहा, "फ्रेश या टेट्रोपैक फ्रूट जूस फलों की जगह नहीं ले सकते। 3-4 संतरों का जूस बनाने से फाइबर के बिना फ्रुक्टोज़ सीधे शरीर में आते हैं जिससे इंसुलिन स्पाइक, फैटी लिवर और बैली फैट बढ़ने जैसी दिक्कतें होती हैं।"